|

ऑनलाइन नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, मोबाइल हैक; खाते से 3 लाख पार

बीकानेर। डिजिटल होती दुनिया के साथ साइबर अपराध के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन नंबर सर्च करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर तीन दिन में बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए।

इस संबंध में पुनम रामपुरिया ने जेएनवीसी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 28 जुलाई को उसने घर से डॉ. पूलक अग्रवाल का मोबाइल नंबर ऑनलाइन सर्च किया था। सर्च करने पर उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और उस पर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा।परिवादी के अनुसार, जैसे ही उसने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद 4, 5 और 6 अगस्त को उसके आईसीआईसीआई बैंक खाते से कुल 2 लाख 99 हजार 970 रुपये निकाल लिए गए।घटना के बाद परिवादी ने जेएनवीसी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध की इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन नंबर और लिंक के जरिए होने वाली ठगी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button