Rajasthan:-पंचायत समिति प्रधान चुनाव में अनोखा सियासी घटनाक्रम, प्रदेश भर में बना चर्चा का विषय

thebikanernews.com :- डीग (राजस्थान)। राजस्थान के डीग जिले की बृज नगर पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के दौरान एक अनोखा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है की आखरी ये हुआ कैसे, यहां एक ही महिला प्रत्याशी ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय के रूप में तीन नामांकन दाखिल किए। तीन नामांकन के साथ तीन अलग-अलग पहनावे भी चर्चा का विषय बन गए। आखिरकार बीजेपी के चुनाव चिह्न पर बाती गुर्जर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित हुईं।
एक ही महिला ने भरे तीन नामांकन, तीन अलग-अलग पहनावे
प्रधान पद के चुनाव में बाती गुर्जर (बाती देवी) ने तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए। नामांकन के दौरान उनके पहनावे भी अलग-अलग रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लाल साड़ी पहनकर नामांकन दाखिल किया।
बीजेपी प्रत्याशी के रूप में पीली साड़ी पहनकर नामांकन भरा।
तो वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सलवार-सूट पहनकर नामांकन दाखिल किया।
राजनीतिक घटनाक्रम ने तब और दिलचस्प मोड़ लिया, जब बती भाजपा नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में भी पर्चा भरा. इस तरह एक ही प्रत्याशी ने तीन अलग-अलग तरीके से नामांकन दाखिल कर सबका ध्यान खींच लिया.
भाजपा से निर्विरोध प्रधान बनीं बती गुर्जर
नामांकन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी और चुनावी औपचारिकताओं के दौरान बीजेपी के कमल निशान वाले नामांकन को मान्य माना गया। इसके बाद बाती गुर्जर को बीजेपी प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया।
रिटर्निंग अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा के अनुसार, बाती देवी ने तीनों रूपों में नामांकन दाखिल किए थे। नियमों के तहत वैध नामांकन और चुनावी प्रक्रिया के अंतिम क्रम के आधार पर बीजेपी के आवेदन को स्वीकार किया गया।
इस घटनाक्रम के बाद डीग की बृज नगर पंचायत समिति का प्रधान चुनाव प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। एक ही प्रत्याशी के तीन नामांकन और अंततः बीजेपी के टिकट पर निर्विरोध जीत ने इस चुनाव को खास बना दिया।
बीजेपी के कमल निशान पर निर्विरोध प्रधान बनीं बाती गुर्जर।





































