|

कल शहर के बड़े क्षेत्र में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

बीकानेर, 15 जुलाई। विद्युत तंत्र के आइसोलेटर्स के रखरखाव, बिजली लाइनों के मेंटेनेंस तथा पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते गुरुवार 16 जुलाई को शहर के कई क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, कृषि मंडी, रोडवेज, उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, कर्णी सिंह स्टेडियम, समता नगर, करणी नगर, आरएसी कॉलोनी, उदासर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड, उदासर व पेमासर गांव, विराट नगर, डिफेंस कॉलोनी, वैशाली नगर, गांधी चौक, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट, मयूर विहार, मरुधर नगर, वैष्णो धाम, आर.के. पुरम, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्क्लेव, जयपुर रोड, शताब्दी कॉलोनी, सरिता बिहार, वैष्णो विहार, जयपुर चौराहा, राधास्वामी सत्संग क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका, साईं विहार, जीवन रक्षा कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स, पठान कोठी, तीर्थ सेक्टर सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button