बीकानेर में 25 अप्रैल को विद्युत कर्मियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संयुक्त जिला अधिवेशन


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) एवं राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में जिला अधिवेशन 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे क्षेत्रीय माली सैनी समाज भवन, गोगागेट में आयोजित किया जाएगा।

अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के उप महामंत्री श्री विजय सिंह बघेला करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री सतीश सिंह राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री श्री चुन्नीलाल राजस्थानी एवं प्रदेश मंत्री श्री दिलीप कुमार व्यास विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही जोधपुर डिस्कॉम के अध्यक्ष श्री लवजीत सिंह पंवार, महामंत्री श्री जनक कुमार गहलोत एवं मंत्री श्री संजय कुमार देवड़ा सहित अन्य पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री जेठानन्द व्यास (बीकानेर पश्चिम), विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व), विधायक श्री ताराचंद सारस्वत (श्रीडूंगरगढ़), भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया, भाजपा शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं पूर्व उप महापौर श्री राजेन्द्र पंवार शामिल होंगे।
वहीं राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अधिवेशन का उद्घाटन महामंत्री श्री शिवचरण शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री आनंद पुरी करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर (पर्सनल) श्री भंवरलाल बड़गुजर अपने विचार रखेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जे. के. सोनी भी उपस्थित रहेंगे।
अधिवेशन में विद्युत कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबित मांगों तथा उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने एवं आगामी रणनीति तय करने पर भी विचार-विमर्श होगा।
आयोजकों ने बीकानेर जिला एवं संभाग के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
निवेदक:
प्रेमसुख विश्नोई, दिलीप व्यास, मूलचंद गेदर, संजय देवड़ा, नवीन स्वामी, नरेंद्र देवड़ा, मुकेश मेहरा, नरेंद्र छींपा



































