राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बीकानेर, 21 जून। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 19 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे तथा हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

राजधानी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई, वहीं सीकर में शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। लगातार हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।बीकानेर सहित कई जिलों में बरसे बादलशनिवार को कोटा, भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारां जिले के अटरू क्षेत्र में दो इंच से अधिक वर्षा हुई, जबकि बीकानेर के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चला।अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रियमौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव बना हुआ है।प्री-मानसून में रिकॉर्ड बारिशइस वर्ष राजस्थान में प्री-मानसून बारिश सामान्य से काफी अधिक दर्ज की गई है। जहां सामान्य तौर पर इस अवधि में करीब 23 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार अब तक 44 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। यह सामान्य से लगभग 92 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।मानसून की एंट्री में हो सकती है देरीराजस्थान में सामान्यतः मानसून 25 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसके कुछ दिनों की देरी से पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्री-मानसून की अच्छी बारिश किसानों और आमजन के लिए राहत लेकर आई है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।





































