|

सुदर्शना नगर में 9 जून से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर। अधिक मास के पावन पर्व के अवसर पर सुदर्शना नगर के बी-4 ब्लॉक स्थित सत्ती माता मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का मंगलवार को विधिवत पोस्टर विमोचन किया गया।आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन 9 जून 2026 से 15 जून 2026 तक किया जाएगा।

कथा वाचन प्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित अरुण जी व्यास द्वारा मारवाड़ी भाषा में किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक बातों का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कथा आयोजन “सत्ती माता शक्तिपीठ सेवा समिति” के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में पंडित घनश्याम दास जी, शांतिलाल दासानी, पूर्ण चंद राखेचा, किशन लाल सोलंकी, अरुण कुमार सोलंकी, आशीष भोजक, राजकुमार गहलोत, परमेश्वरी देवी गहलोत, मंजू देवी भोजक, कौशल भोजक, मीना मोदी, इंदिरा चौधरी, मीना गुप्ता सहित समस्त नगरवासी सहयोग कर रहे हैं।समिति सदस्यों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button