|

बड़ी खबर:-बीकानेर में ACB का बड़ा एक्शन, विकास अधिकारी से करीब 8 लाख रुपये बरामद!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बीकानेर में आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक विकास अधिकारी (BDO) से करीब 8 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है।


मिली जानकारी के अनुसार, ACB टीम ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विकास अधिकारी की गाड़ी/सामान की जांच में बड़ी मात्रा में नकदी मिली। बरामद राशि के संबंध में अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई DG ACB गोविंद गुप्ता के निर्देश और मॉनिटरिंग में की गई। फिलहाल भीनासर चौकी में ACB की कार्रवाई जारी है।


लोहावट में पदस्थापित है BDO नारायण सुथार कहां से आए और कहां ले जाए जा रहे रुपए ACB कर रही मामले को लेकर BDO से गहन पूछताछ
अब ACB की टीम BDO को ले गई हाउस सर्च के लिए
ACB DG गोविंद गुप्ता के निर्देशन में ACB Adsp आशीष कुमार टीम के साथ मौक़े पर


रकम के स्रोत को लेकर पूछताछ
ACB टीम बरामद करीब 8 लाख रुपये के स्रोत और उससे जुड़े संभावित लेन-देन को लेकर विकास अधिकारी से पूछताछ कर रही है। अधिकारी के पास इतनी बड़ी नकद राशि कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर जांच की जा रही है।
ACB की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और तथ्य सामने आने की संभावना है। खबर अपडेट हो रही है…..
ACB की आधिकारिक कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button