कल शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित


बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार 30 मई को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा अलग-अलग इलाकों के लिए समय निर्धारित किया गया है।

विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर, परदेशियों की बगीची, बागीनाडा, सुनारों की बगीची, गोल्डन चौकी, धोबी तलाई, दम्माणी क्वार्टर्स, रेलवे वाशिंग लाइन, सूरज टॉकीज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, पट्टी पेड़ा, वेटेनरी अस्पताल, बांदरा बास, लक्की मॉडल स्कूल, काली माता मंदिर, पंचमुखा, कब्रिस्तान, हरिजन बस्ती, रतन ब्रेड, हीरो होंडा शोरूम, छीपों का मोहल्ला, भगवानपुरा, पीपल गट्टा, कयान नगर, सिने मैजिक के पास, रोड नंबर-7, भैरूजी मंदिर, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, हनुमान मंदिर क्षेत्र, एसबीआई बैंक, खतुरिया भवन, खंजाची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ़ ऑफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल और रिलायंस फ्रेश क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।





































