|

बड़ाबाजार क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में भाजमुयो उपाध्यक्ष सहित 6 युवक घायल, सूदखोरी की वजह आई सामने

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर,बीकानेर में ब्याजखोरी का धंधा कई सालों से फलफूल रहा है। सूदखोर मोटे ब्याज पर रुपये देते है और फिर नही लौटाने पर प्रताड़ित करते है और मारपीट भी करते है, ताज़ा मामला शहर के बड़ाबाजार क्षेत्र का है जहां 7 अक्टूबर मंगलवार रात को सूदखोरी के चक्कर मे मारपीट हुई जिसमें 6 लोग घायल हुए है। कोतवाली थाने में शिवशंकर आचार्य ने दी रिपोर्ट में बताया कि में शिवशंकर आचार्य चाय पट्टी में शरद पूर्णिमा पर्व पर कड़ाई में खीर बना रहा था।उसी दौरान दो युवक वहां आये और गाली गलौच करने लगे।वहां आसपास बैठे लोगों ने उन युवको को वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद दोनों युवक अपने कुछ साथियों को लेकर आये और उन्होंने आते ही दूध की कढ़ाई गिरा दी और मारपीट करने लगे।उनके हाथों में कैचिया और लोहे के खुरपे थे पास में बैठे लोगों ने बीच बचाव किया तो उनपर भी हमला कर दिया ।कैची और खुरपे से संजय आचार्य, भाजमुयो उपाध्यक्ष कवि आचार्य के सिर में गंभीर चोट आई है।साथ ही मिलन,कालू,राहुल, और शिवशंकर भी घायल हुए है।देर रात उनको पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जिसके बाद आचार्य ने कोतवाली थाने में माजीसा बास के रहने वाले युवक सुशांत सिंह सोढा सहित 8-10अन्य पर मारपीट कर 15 हजार रुपये छीन ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। राहुल आचार्य ने बताया की आरोपी ब्याज पर पैसा देते है और शिवशंकर से ब्याज लेने आये थे। नही देने पर मारपीट करने लगे।घटना की सूचना मिलने पर विधायक व्यास भी देर रात ट्रोमा सेंटर पहुचे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button