school holiday:-बच्चों के लिए बड़ी खबर: कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल,जानिए क्या है वजह

THE BIKANER NEWS:-जयपुर/बीकानेर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में कल यानी 19 दिसंबर (शुक्रवार) से स्कूलों में लगातार तीन दिन का अवकाश रहने वाला है।

क्यों हो रही हैं छुट्टियां?
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में 19 और 20 दिसंबर को ‘राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शैक्षिक अधिवेशन कोटा में होगा। चूँकि शिक्षक इस सम्मलेन में भाग लेंगे, इसलिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी और अवकाश रहेगा।
लगातार 3 दिन का गणित:
इस सम्मेलन के चलते बच्चों को एक छोटा वीकेंड मिल गया है:
- 19 दिसंबर (शुक्रवार): शिक्षक सम्मेलन के कारण अवकाश।
- 20 दिसंबर (शनिवार): शिक्षक सम्मेलन के कारण अवकाश।
- 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
कोटा में महासम्मेलन:
राजस्थान शिक्षक महासंघ के कोर कमेटी सदस्य रमीज राजा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन कोटा के गुमानपुरा स्थित ‘महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज)’ में आयोजित किया जा रहा है।
इस आदेश के चलते प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल अब सीधे सोमवार को खुलेंगे।





































