|

Bikaner:-एक लाख की चोरी के शक में भीड़ ने युवक को जमकर पीटा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी में चोरी की एक घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। मंडी की एक नंबर दुकान से एक लाख रुपये चोरी होने के बाद व्यापारियों ने अपने स्तर पर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक पर शक जताया।

​आक्रोशित भीड़ ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मंडी का माहौल कुछ ही मिनटों में तनाव और अफरातफरी में बदल गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह युवक लूणकरणसर क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस जांच में निर्दोष, फिर भी शांति भंग में गिरफ्तारी

काफी देर तक पिटाई के बाद मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की। मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र शीला ने बताया कि अब तक की जांच में चोरी में उस युवक के शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

​पुलिस की नजर में उस युवक ने चोरी नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब एक नंबर दुकान से चोरी हुए एक लाख रुपये और असली चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष

सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण व्यापारियों में काफी आक्रोश है। इसी गुस्से के चलते महज संदिग्ध स्थिति में ही भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक की जमकर पिटाई कर दी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button