|

बीकानेर: स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, 15 से अधिक घायल, 3 की हालत नाजुक!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 13 अगस्त। बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए, जबकि 3 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। पूगल थाना क्षेत्र में अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 18 से 20 बच्चे सवार थे।

हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन के शीशे व दरवाजे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल पूगल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

प्राथमिक उपचार के बाद 7 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस के जरिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूगल थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button