|

बड़ी खबर,बीकानेर में बेखौफ बदमाश,कार के शीशे तोड़ युवक से ₹1 लाख रुपये लूटकर फरार

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर | 3 मार्च
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी के दावों को धता बताते हुए नकाबपोश बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
​यह वारदात गोगागेट सर्किल के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी गिन्नाणी निवासी संदीप गहलोत अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रुकवाया।
​बदमाशों ने अचानक कार के शीशों पर हमला कर उन्हें चकनाचूर कर दिया और संदीप के पास मौजूद ₹1 लाख की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित संदीप गहलोत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर लूट की वारदात होने की पुष्टि की है हालांकि पीड़ित ने 1 लाख रुपये की लूट का दावा किया है, लेकिन पुलिस अभी इस राशि की सत्यता की जांच कर रही है।
​ पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पीड़ित के बयानों का साक्ष्यों के साथ मिलान किया जा रहा है।
​दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button