Bikaner:-इस थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

The bikaner news:-बीकानेर, बीकानेर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,इलाके में फैली सनसनी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की टाटा फेक्ट्री लालगढ़ के पास किसी अज्ञात युवक के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लिया कब्जे में। साथ ही शव की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्थान खिदमत गार खादिम सोसायटी ओर असहाय सेवा संस्था के सेवादार भी पहुचे और 108 के जरिये शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।




































