दसवीं बोर्ड के बाद पांचवीं और आंठवीं बोर्ड परिणाम को लेकर आई बड़ी खबर


बीकानेर। राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को जारी किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में घोषित किया जाएगा। इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है—
5वीं बोर्ड में करीब 13 लाख 68 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए
वहीं 8वीं बोर्ड में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी
रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।




































