शहर के इस क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा,विधायक जेठानन्द व्यास पहुंचे मौके पर

बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी को तुरंत मौके पर बुलाया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से दो लड़कियों को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सेंटर से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।


































