|

शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिससे युवक घर में अकेला था। इसी दौरान उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में देसी पोटाश पिस्टल से अपने सिर में गोली चला ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button