|

घर से निकली महिला की अगले दिन मिली मौत की खबर, हत्याकांड से सनसनी

हनुमानगढ़। जिले के चिश्तियां क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली 42 वर्षीय विवाहित महिला की धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजीत कौर के रूप में हुई है। महिला बुधवार सुबह अपने घर से निकली थी और शाम तक लौटने की बात कहकर गई थी, लेकिन रात तक वापस नहीं आई। गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि श्रीगंगानगर रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास महिला के साथ गंभीर मारपीट की गई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति जसवंत सिंह बावरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह वह और उनका बेटा काम पर चले गए थे, जबकि घर पर पत्नी मंजीत कौर और बेटी सुमित्रा मौजूद थीं। दोपहर में मंजीत कौर रिश्तेदार से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

पति ने आरोप लगाया है कि मनोज खां पुत्र रमजान खान निवासी जण्डावाली और उसके तीन-चार अन्य साथियों ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर नामजद आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, एससी-एसटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button