|

Phalodi Satta Bazar: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा ‘झटका’, फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने सभी को चौंकाया

THE BIKANER NEWS:;राजस्थान:-पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आने के बीच राजस्थान के प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार ने भी अपने आकलन जारी कर दिए हैं। इस बार के अनुमान कई मायनों में चौंकाने वाले हैं। सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में बताया जा रहा है, जहां करीब डेढ़ दशक बाद सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।

​सट्टा बाजार के ताजा अनुमानों के अनुसार

​पश्चिम बंगाल: TMC को झटका, BJP को स्पष्ट बहुमत

​फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, पश्चिम बंगाल में लंबे समय से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लग सकता है। यहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है।

  • कुल सीटें: 294
  • बहुमत का आंकड़ा: 148
  • बीजेपी (BJP): 148 से 151 सीटें (बहुमत पार करने का अनुमान)
  • टीएमसी (TMC): 138 से 141 सीटें
  • कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बाजार ने कोई स्पष्ट अनुमान पेश नहीं किया है।

नोट: यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा (और इस खबर का) उद्देश्य सट्टेबाजी को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button