|

आज से हुए 6 बड़े बदलाव: नायरा का पेट्रोल-डीजल और कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

THE BIKANER NEWS:नई दिल्ली: 1 जुलाई से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। जहाँ एक तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर और नायरा एनर्जी के पेट्रोल-डीजल सस्ते होने से राहत मिली है, वहीं पासपोर्ट बनवाना और बिना टिकट ट्रेन में सफर करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। आइए जानते हैं जुलाई में हुए इन 6 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से:

1. कमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 सस्ता:

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में औसतन ₹180 की भारी कटौती की है। दिल्ली में अब इसकी नई कीमत ₹2930 हो गई है (पहले यह ₹3113.50 थी)। कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा, जिससे आम जनता के लिए चाय, नाश्ता, थाली और शादियों की कैटरिंग सस्ती हो सकती है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2. डीजल बिक्री पर लगी लिमिट खत्म:

पेट्रोल पंपों पर अब एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा खत्म कर दी गई है। अब वाहन चालक अपनी जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।

3. नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता:

प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने महंगाई से बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। डीजल के दाम घटने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट कम होने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और राशन जैसी जरूरी चीजें सस्ती हो सकती हैं।

4. 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा:

केंद्र सरकार ने 2012 के बाद पहली बार पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई से लागू हो गई है।

  • 36 पेज (सामान्य): फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई है।
  • 36 पेज (तत्काल): फीस ₹3,500 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दी गई है।
  • 60 पेज (सामान्य): फीस ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500 हो गई है। अब नया पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू कराने वालों को ₹1,000 से लेकर ₹1,500 तक अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

5. बिना टिकट ट्रेन यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना:

रेल मंत्रालय ने नियमों को सख्त करते हुए ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के वास्तविक किराए के साथ कम से कम ₹500 का चार्ज (जुर्माना) देना होगा। यदि मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाता है और व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो अधिकतम 6 महीने की जेल, ₹1,000 का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

6. आधार कार्ड में ईमेल अपडेट की फ्री सर्विस:

UIDAI ने 1 जुलाई से आधार कार्ड पर ईमेल एड्रेस को अपडेट कराने के लिए लगने वाली ₹75 की फीस को हटा दिया है। आम लोगों के लिए यह सर्विस अगले छह महीने यानी 31 दिसंबर, 2026 तक बिल्कुल मुफ्त रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button