|

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में ओझा के मकान में बड़ी चोरी,लाखों के गहने और नकदी पार

THE BIKANER NEWS:-​बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक पिछले 20 दिनों से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की।
​मिली ​जानकारी के अनुसार, सेक्टर डी, मकान संख्या 764 में रहने वाले जयराम ओझा पिछले 20 दिनों से अपने बेटे के पास लखनऊ गए हुए थे। चोरों ने मकान की लोहे की खिड़की के जरिए अंदर प्रवेश किया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया।

​इस चोरी में चोर दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये से अधिक की नकदी ले उड़े। चोर वारदात के बाद अपने औजार भी मौके पर ही छोड़ गए।

​शुक्रवार शाम को तेज आंधी के दौरान पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के भाई और भतीजों ने मुख्य दरवाजा खुला देखा और घर के अंदर बिजली की लाइटें जलती हुई पाईं। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला।

​मकान मालिक के भाई ओमप्रकाश ओझा ने तुरंत नयाशहर पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button