कोटगेट थाना क्षेत्र में इस कैफे पर दबिश, दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार क्षेत्र में किसान छात्रावास के पास स्थित एक कैफे पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रीम कैफे नामक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी और गेट खुलवाकर अंदर तलाशी ली। जांच के दौरान कैफे के केबिनों में युवक-युवतियों को बिठाया जाना पाया गया।
पुलिस ने मौके से शाहरुख खान और पीयूष को हिरासत में लेकर उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस कैफे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।





































