|

बड़ी खबर: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक बदलाव,आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले,अब ये होंगे नए बीकानेर जिला कलेक्टर

THE BIKANER NEWS;बीकानेर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 34 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में बीकानेर के जिला कलेक्टर को भी बदल दिया गया है।

​इस सूची के अनुसार बीकानेर के लिए मुख्य अपडेट इस प्रकार है:

​🔹 श्रीमती नम्रता वृष्णि (वर्तमान जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब ‘विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, राजस्थान, जयपुर’ का नया जिम्मा सौंपा गया है।

​🔹 उनकी जगह अब श्री निशांत जैन बीकानेर के नए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की कमान संभालेंगे। श्री जैन इससे पहले ‘सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर’ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​कार्मिक विभाग द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रदेश स्तर पर हुए इस बड़े बदलाव में बीकानेर के अलावा जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, टोंक और प्रतापगढ़ सहित कई अन्य जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

— ‘द बीकानेर न्यूज़’ के लिए मनोज व्यास की रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button