|

बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

बीकानेर, 31 जुलाई। नोखा थाना क्षेत्र के भामटसर गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश कुमार (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जुलाई को उसका भाई विकास और अभिषेक बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक RJ-21 PS-7874 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई, जबकि अभिषेक का इलाज जारी है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button