|

बीकानेर के प्रसिद्ध रम्मत कलाकार ‘लालजी’ का निधन,गणमान्य जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। बीकानेर की विश्वविख्यात रम्मतों और लोककला की पहचान रहे प्रसिद्ध रम्मत कलाकार एवं लोकगीत कलाकार श्री सुशील कुमार सेवग उर्फ ‘लालजी’ का 24 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके देवलोकगमन से बीकानेर के कला जगत और शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज में शोक की लहर है।


सुशील कुमार सेवग बीकानेर रियासतकालीन वंशानुगत पुजारी परिवार से जुड़े हुए थे और समाज में सम्मानित स्थान रखते थे। रम्मत एवं लोकगीत कला में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्र मनमोहन सेवग ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।


गणमान्य जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लालजी के निधन पर शहर के राजनेताओं, समाजसेवियों और कला जगत से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button