बीकानेर: ज्योतिष के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर,युवक युवतियों को ब्लैकमेल करने का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सोशल मीडिया पर ‘ज्योतिष गुरु’ और ‘किन्नर गुरु मां’ के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले ब्लैकमेलर गिरोह पर साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में टीम ने जयपुर से एक और मुख्य आरोपी विकास भार्गव को गिरफ्तार किया है।
अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में इस गिरोह के तार ठगी और दर्जनों लोगों को ब्लैकमेल करने से जुड़े पाए गए हैं।
आरोपी मूल रूप से बीकानेर की गोपेश्वर बस्ती का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने जयपुर से दबोचा। राकेश भार्गव बीकानेर के भार्गव मोहल्ले का निवासी है, जिसे इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
रवि भार्गव (फरार): बीकानेर की गोपेश्वर बस्ती का ही रहने वाला यह तीसरा आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
क्राइम ब्रांच में दर्ज एक पीड़िता की शिकायत के अनुसार, इस गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी,सोशल मीडिया पर ‘एस्ट्रोलॉजर पूजा मां’ या ‘ज्योतिष गुरु’ के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे उसके बाद विधि-विधान और वशीकरण करने का झांसा देकर पीड़ितों से उनकी तस्वीरें मंगवाना। उन तस्वीरों को एडिट करके अश्लील बनाना और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप है। ब्लैकमेलिंग के दौरान ही पीड़ितों को आपत्तिजनक अवस्था में लाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो बना लेना और फिर उसे वायरल करने के नाम पर मोटी रकम वसूलना। (एक पीड़िता से इसी डर के नाम पर 1.43 लाख रुपये ठगे गए थे)।
जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
साइबर क्राइम ब्रांच की पड़ताल में सामने आया है कि यह एक बहुत बड़े स्तर का रैकेट है:
60 लाख का ट्रांजेक्शन: पिछले दो सालों में आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 60 लाख रुपये का लेन-देन (ट्रांजेक्शन) पाया गया है।
300 नंबरों पर संपर्क: आरोपियों ने महज एक महीने के भीतर 300 से ज्यादा मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया था।
65 से ज्यादा शिकार: अब तक की जांच में 65 से अधिक लोगों के साथ इस तरह की ठगी और ब्लैकमेलिंग होने की बात सामने आ चुकी है।
पुलिस अब रिमांड पर लिए गए आरोपी विकास भार्गव से पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों के बारे में और खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही फरार आरोपी रवि भार्गव की तलाश तेज कर दी गई है।






































