6 जुलाई को होगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजनसंयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्तिनाहटा संयोजक हेमन्त शेखाणी, सुरभि अग्रवाल, इन्द्रकुमार चाण्डक (बॉबी) बनें सह-संयोजक

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला बीकानेर द्वारा दिनांक 06 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन कैम्प को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने कार्य विभाजन के उद्देश्य से एक संयोजक व तीन सह-संयोजकों की नियुक्ति करते हुवे बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों अनुसार आयोजित होने वाली इस ब्लड डोनेशन कैम्प में सर्वसमाज के लोग रक्त दान कर संकल्प लेगें। वैश्य समाज का कोई भी व्यक्ति इस कैम्प में या भारत वर्ष में किसी भी कैम्प में रक्तदान करेगा तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आजीवन सदस्यता निःशुल्क प्रदान की जाएगी, जिसे लेकर सभी में एक उत्साह का माहौल है, हम सब संयोजक व सह-संयोजकों के साथ मिलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगें। मानव सेवा के नए आयाम स्थापित करेगें। इसी क्रम में आज इस ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के संयोजक गंगाशहर निवासी जेठमल नाहटा को मनोनीत किया है। सह-संयोजक के रूप में युवा विंग के हेमन्त शेखाणी को महिला विंग से अग्रवाल समाज की श्रीमति सुरभि अग्रवाल को व ब्लड डोनेशन सम्बन्धित आयोजनों में विशेष योग्यता रखने वाले श्री इन्द्रकुमार चाण्डक (बॉबी) को मनोनीत किया है यह सभी अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कुशल है और इस अभियान को सफल बनाने के सामुहिक प्रयास करेगें।






































