|

बड़ी खबर:-बीकानेर में फिर रोहित गोदारा गैंग का आतंक,विदेशी नंबर से कॉल कर ज्वेलर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती,नयाशहर थाना क्षेत्र का मामला

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर में रोहित गोदारा गैंग की ओर से एक बार फिर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र के एक ज्वेलर से विदेशी नंबर से कॉल कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया है,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​विदेशी नंबर से कॉल और 57 सेकंड का वॉयस मैसेज

ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 26 सितंबर की शाम 4:52 बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान वीरेंद्र चारण के रूप में दी। आरोपी की वॉट्सएप आईडी अंग्रेजी में ‘जय बाबेरी’ नाम से बनी हुई थी। करीब 1 मिनट तक चले इस कॉल में 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

​कॉल कटने के बाद सोनी को 57 सेकंड का एक वॉयस मैसेज भी भेजा गया। इस मैसेज में भी 5 करोड़ रुपए की मांग दोहराई गई। वॉयस मैसेज में कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि उसने और उसके साथियों ने एक संगठित गैंग बना रखा है और वे इसी गैंग के नाम से वसूली का काम करते हैं।

​नयाशहर थाने में एफआईआर दर्ज, एसएचओ कर रहे जांच

शिकायत मिलने के बाद नयाशहर थाना पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले से ही फिरौती मांगने के कई मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि रोहित गोदारा पहले से ही जेल में बंद है।

​पुलिस अब विदेशी नंबर और वॉट्सएप कॉल की तकनीकी जांच कर आरोपियों के नेटवर्क का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button