|

माँ आशापुरा के दरबार मे भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, जोधपुर से पधारेंगे खास मेहमान

THE BIKANER NEWS:-पोकरण/बीकानेर:नवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी महानवमी के शुभ अवसर पर पोकरण स्थित माँ आशापुरा के आंगन में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

​बीकानेर निवासी एवं माँ आशापुरा के भक्त जीतू बिस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2017 से लगातार मां के दरबार में हर वर्ष अलग-अलग प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रंखला में इस वर्ष नवमी के विशेष अवसर पर गरबा महोत्सव रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु उत्साह के साथ मां की आराधना करेंगे।

​इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जोधपुर के प्रतीक जी और उनकी माता जी (बुआ जी मारवाड़ी) विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

​आयोजक परिवार और सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कामना की है कि मां आशापुरा की असीम कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button