बीकानेर में स्वर्णकार पर जानलेवा हमला, सोना-चांदी से भरा बैग लूटने के आरोप,चार के खिलाफ मामला दर्ज


THE BIKANER NEWS:बीकानेर। शहर मे एक स्वर्णकार पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है,। वारदात पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास की बताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस में दी रिपोर्ट अनुसार, 39 वर्षीय ओमप्रकाश सोनी 18 नवंबर को अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद मुकेश सोनी, किशोर सोनी, रामनिवास सोनी और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर लोहे के सरियों और बरछी से हमला कर दिया।


आरोप है कि हमलावर घायल ओमप्रकाश के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 72 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के आभूषण व अन्य सामान रखा हुआ था।पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल मुकेश को सौंपी गई है।
पुलिस लूट और पुरानी रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




































