|

बीकानेर जिले से बड़ी खबर, एक साथ तीन कोंग्रेसी पार्षदो ने थामा भाजपा का दामन

THE BIKANER NEWS:श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के तीन कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। संजय करनाणी, सत्यनारायण जाट और लालसिंह ने विधायक सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने तीनों पार्षदों को भाजपा का दुपट्टा और साफा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। वहीं पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी और उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।


विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया फैसला
भाजपा में शामिल होने के बाद संजय करनाणी ने कहा कि विधायक ताराचंद सारस्वत की कार्यशैली और विकास के प्रति उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
वहीं सत्यनारायण जाट और लालसिंह ने कहा कि वे श्रीडूंगरगढ़ के विकास को गति देने और शहर के हित में काम करने के उद्देश्य से भाजपा से जुड़े हैं।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि सभी मिलकर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
तीन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से श्रीडूंगरगढ़ की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button