के. के, पुरोहित स्मृति संस्थान एवं पुष्करणा हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान बीकानेर में सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों के लिए लगेगा विशेष शिविर


THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए बीकानेर में 21 नवंबर 2026 को जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर के.के. पुरोहित स्मृति संस्थान एवं पुष्करणा हेल्पिंग हैंड्स के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है।
शिविर का आयोजन शनिवार को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक संस्कार एकेडमी, एमएम स्कूल के पास, नत्थूसर गेट के अंदर, बीकानेर में होगा।


शिविर में सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों के ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र तैयार कर संबंधित विभाग एवं कोषालय को प्रेषित किए जाएंगे, ताकि पेंशनभोगियों को इस आवश्यक प्रक्रिया के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
पेंशनभोगी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें
आयोजकों ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे शिविर में स्वयं उपस्थित हों तथा अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लेकर आएं:
आधार कार्ड
आधार लिंक मोबाइल फोन
पीपीओ नंबर
बैंक खाता संख्या
जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण आवश्यक होगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
शिविर से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए सुरेश व्यास (7742050000) तथा शिव कुमार पुरोहित (9413147174) से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने बीकानेर के सभी सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनभोगियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।




































