|

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर सहित 5 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार,बढ़ेगी ठंड

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


14 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और फलोदी में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, जैसलमेर और फलोदी में बादल छाने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और नागौर में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।


15 नवंबर को भी दिखेगा असर
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 15 नवंबर को भी कुछ इलाकों में बना रह सकता है। इस दिन बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
मौसम में इस बदलाव के बाद 16 नवंबर से राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। तापमान में कमी के चलते सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ेगी। खासकर खुले और ग्रामीण इलाकों में लोगों को ठंड का अधिक अहसास हो सकता है।
कुल मिलाकर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदलने के साथ ही सर्दी की शुरुआत और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button