|

बीकानेर में युवती लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार, गोपेश्वर बस्ती निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मनीष सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी निवासी भानी जी की बाड़ी, बीकानेर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।घटना के बाद परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार युवती की मां ने गंगाशहर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button