|

स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट की पहल, आरम्भ क्लासेज में कैंसर जागरूकता पर होगा विशेष व्याख्यान

बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। स्वर्गीय स्नेहलता व्यास की स्मृति में यह विशेष सत्र 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे ओल्ड सिटी, नया शहर क्षेत्र स्थित आरम्भ क्लासेज में होगा।सत्र में आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसन्धान केंद्र, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज टांटिया विशेष व्याख्यान देंगे। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में आरम्भ क्लासेज के निदेशक विमल स्वामी, जीके गुरु अमित सोनी, स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के संरक्षक किशन व्यास तथा ट्रस्ट के सचिव एवं लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी का विशेष सहयोग रहेगा।

यह आयोजन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सामाजिक पहल है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देने वाला यह सत्र विशेष रूप से छात्राओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button