|

रेडियो किंग दिनेश माथुर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

बीकानेर। रानी बाजार निवासी दिनेश माथुर को लाइफ टाइम वर्ल्ड अचीवर्स प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। भारतीय धरोहर संरक्षण, रेडियो संग्रह एवं प्रसारण इतिहास के संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान पत्र में दिनेश माथुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने रेडियो संग्रह और प्रसारण इतिहास को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।दिनेश माथुर के पास 1250 से अधिक प्राचीन एवं दुर्लभ रेडियो का अनूठा संग्रह है। यह संग्रह केवल पुरानी रेडियो तकनीक का संकलन नहीं, बल्कि भारत के प्रसारण, संचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक इतिहास की अनमोल धरोहर है। उनका उद्देश्य इतिहास की आवाज और बीते दौर की यादों को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना है।इस उपलब्धि पर मोहल्लेवासी आरके शर्मा, रजत माथुर, देवेंद्र शर्मा, पृथ्वी सिंह राठौड़, दीपक खत्री एवं गिरीश खत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनेश माथुर का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।वहीं, मुकेश माथुर को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस द्वारा सम्मानित किए जाने पर भी माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।दिनेश माथुर की यह उपलब्धि बीकानेर के लिए गौरव का विषय है। उनका दुर्लभ रेडियो संग्रह ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को संचार के विकास से परिचित कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button