|

‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:बीकानेर, 11 अगस्त। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और नोखा पुलिस की संयुक्त टीम ने रायसर रोड पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की हैं।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अजहरुद्दीन और ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीली दवाइयों की तस्करी से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों की बरामदगी पहली बार हुई है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशीली दवाइयों की सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button