|

मोहता रसायनशाला से लाल झंडा उतरा, केसरिया चढ़ा,37 साल पुराना इतिहास बदला

THE BIKANER NEWS:-मोहता रसायनशाला का 37 साल पुराना इतिहास आज बदल गया। वर्ष 1989 से एटक (AITUC) से संबद्ध श्री मोहता रसायनशाला लेबर यूनियन ने आज लाल झंडे को अलविदा कहकर भारतीय मजदूर संघ का केसरिया ध्वज थाम लिया।

यूनियन के अध्यक्ष प्रभात कुमार गज्जाणी की अध्यक्षता में आज कारखाना परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए –

पहला प्रस्ताव – श्री मोहता रसायनशाला लेबर यूनियन अब एटक से अपना नाता तोड़ती है।

दूसरा प्रस्ताव – यूनियन अब देश के सबसे बड़े केंद्रीय श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध रहेगी। इस संबंध में प्रस्ताव दिल्ली और जयपुर कार्यालय को भेज दिया गया है, जहाँ से शीघ्र ही मान्यता प्राप्त हो जाएगी।

यूनियन के पूर्व महामंत्री के निधन के कारण रिक्त पदों पर उप-चुनाव भी कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से –

प्रभात कुमार गज्जाणी – अध्यक्ष
नवीन स्वामी – जिला महामंत्री
किशन लाल सिंगनी – उपाध्यक्ष
दुर्गा शर्मा – उपाध्यक्ष
राजेन्द्र कुमार शर्मा – उपाध्यक्ष
गौरीशंकर ओझा – संगठन मंत्री
महेंद्र तिवारी – कोषाध्यक्ष
धनीराम सेवक – प्रचार मंत्री
सरिता टॉक – कार्यकारिणी सदस्य

के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए। साथ ही गौरीशंकर व्यास को यूनियन का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया।

आम सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव का स्वागत किया और खुशी जाहिर की कि आज हम राष्ट्रवादी विचारधारा वाले देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ के परिवार में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया और बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button