सेवा संकल्प अभियान के तहत रोपे पौधे, हरियाली का दिया संदेश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, (निस)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल की ओर से सूरदासाणी बगेची में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा नेता राजकुमार जीनगर ने कहा कि इस तरह के नेक कार्य से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में शंकर लाल पुरोहित, मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, राजकुमार जीनगर, कन्हैयालाल पुरोहित, गोविंद पुरोहित, यदुनंदन पुरोहित, श्याम सुंदर जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





































