|

बीकानेर पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


पुलिस के अनुसार, स्वर्ण जयंती कॉलोनी निवासी जसवंतसिंह भाटी ने 16 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल आरजे 07 डब्ल्यूएस 7715 15 सितंबर की रात चोरी हो गई। इसी रात आसपास से दो अन्य मोटरसाइकिलें भी चोरी होने की जानकारी सामने आई।


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पुराने संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के आधार पर पुलिस ने त्रिलोक राम (22) निवासी चक 7 एडीवाई, राववाला और विकास (24) निवासी भानसर, थाना छत्तरगढ़ को गिरफ्तार किया।


पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीकानेर के अलावा सूरतगढ़ शहर में भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों को गांवों में कम कीमत पर बेचने की तैयारी की जाती थी।
पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है। अब पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।


यह कार्रवाई जेएनवीसी थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह पुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस की पूछताछ और आगे की जांच जारी है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button