|

नागणेची मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, जल्द शुरू होगा काम

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 29 सितंबर। जिले में विकास कार्यों को गति देने और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाने को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी और राजस्थान सड़क विकास निगम के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।


जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र जारी करवाया जाए। वहीं जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाकर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
नागणेची मंदिर के पास बनेगा ओवरब्रिज-अंडरब्रिज
बैठक में एसई पीडब्ल्यूडी पंकज यादव ने बताया कि नागणेची मंदिर के पास रेलवे फाटक पर 51.9 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए लेटर ऑफ अप्रूवल जारी हो चुका है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।


इसके अलावा शहर में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बैठक में पीडब्ल्यूडी की विभिन्न बजट घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button