कल शहर के इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर, 29 सितंबर। न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई अंदरूनी क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से लाभान्वित क्षेत्रों में नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नथूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती और रामपुरा बस्ती सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।विभाग ने बताया कि मोटर पंप के आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के कारण इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।





































