|

धरणीधर तालाब पर आज से सामूहिक तर्पण का आयोजन, सफेद धोती पहनना अनिवार्य

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: पितृ पक्ष के पावन अवसर पर 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक स्थानीय धरणीधर तालाब पर सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री नथमल जी पुरोहित के शिष्य आचार्य श्री गोपाल जी ओझा के सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

​श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए, तर्पण कार्यक्रम को प्रतिदिन तीन अलग-अलग बैच में आयोजित किया जाएगा:

  • ​प्रथम बैच: प्रातः 5:00 बजे से 6:00 बजे तक
  • ​द्वितीय बैच: प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
  • ​तृतीय बैच: प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक

​इच्छुक श्रद्धालु अपनी समयानुसार किसी भी बैच में उपस्थित होकर अपने पितरों को जल अर्पित कर सकते हैं।

​आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के लिए वस्त्रों को लेकर एक विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। तर्पण अनुष्ठान में भाग लेने वाले सभी महानुभावों के लिए सफेद धोती पहनना पूर्णतः अनिवार्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि केवल अंडरवियर में तर्पण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः सभी प्रतिभागियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ सफेद धोती अवश्य लाएं और उसे धारण करके ही इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button