बाइक चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; तीन बाइक जब्त

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल सहित कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार कोटगेट थाने में 5 सितंबर 2026 को बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली। इसके आधार पर विजय सिंह पुत्र श्रवण सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी रविन्द्र नगर, रंगून बाग के सामने, बीकानेर से पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 20 अगस्त 2026 को राजीव मार्ग से मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इसके अलावा उसके कब्जे से दो अन्य मोटरसाइकिलें भी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जब्त किया है।
बरामद मोटरसाइकिलें:
RJ07SR8794 — इंजन नंबर HA11E9D30530, चेचिस नंबर MBLHA11AEF9D10531
RJ07BS7247 — इंजन नंबर HA10AGJ4C13672, चेचिस नंबर MBLHAR081J4C05639
इंजन नंबर HA10EA9HF02062, चेचिस नंबर MBLHA10EE9HF02060पुलिस के अनुसार कार्रवाई थाना स्तर पर गठित विशेष टीम ने की। टीम में थानाधिकारी धर्म सिंह राजपुरोहित, एएसआई राधेश्याम, एएसआई मुनिया, हेड कांस्टेबल होतराम, कांस्टेबल कपिल, सोमवीर, समर और संजय शामिल रहे।पुलिस अब बरामद की गई अन्य दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।




































