विप्र फाउंडेशन जॉन 1-B बीकानेर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित






THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 21 सितंबर 2026।
विप्र फाउंडेशन जॉन 1-B बीकानेर महिला प्रकोष्ठ की वर्ष 2026-2028 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती चंद्रकला आचार्य (भादानी) की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा एवं बीकानेर जॉन के प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा।
घोषित कार्यकारिणी में प्रो. रक्षा मिश्रा एवं श्रीमती संतोष आचार्य को संरक्षक, श्रीमती चंद्रकला सारस्वत, श्रीमती ईला पारीक, श्रीमती ज्योति छंगाणी, श्रीमती अनिता जोशी (RAS), प्रो. कविता शर्मा, डॉ. प्रभा पारीक एवं श्रीमती अनुराधा जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं श्रीमती शीला जी एवं श्रीमती हिमानी शर्मा को महामंत्री, सुश्री टीना को आईटी प्रभारी, श्रीमती विमला जी एवं डॉ. कुसुमलता सारस्वत को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती शिवानी व्यास (नोहर), प्रो. ममता तिवारी, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती प्रीति ओझा, सुश्री रिया ओझा, श्रीमती श्वेता जोशी, श्रीमती लक्ष्मी पुरोहित एवं श्रीमती संतोष सारस्वत को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को मिलेगी गति
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने कहा कि नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, संस्कार तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का प्रयास
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती मोनिका गौड़ ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रदेश से लेकर जिला एवं स्थानीय स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी प्रतिभा एवं क्षमताओं को मंच प्रदान करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की एकजुटता, महिला नेतृत्व, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देते हुए विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगी।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवगठित महिला प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।



































