|

बीकानेर नगर निगम चुनाव में बढ़ी हलचल, पूर्व मंत्री कल्ला के भतीजे पेश की दावेदारी,इस वार्ड से दाखिल हुआ पहला नामांकन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस खेमे से वार्ड 28 और वार्ड 73 को लेकर दो अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए हैं।

वार्ड 73 से महेंद्र कल्ला ने मांगा कांग्रेस टिकट


वहीं, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला के भतीजे महेंद्र कल्ला ने वार्ड नंबर 73 से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश की है। महेंद्र कल्ला को कल्ला कैंप का सक्रिय और प्रमुख रणनीतिकार माना जाता है।
राजनीतिक गलियारों में उनके आवेदन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


वार्ड 28 से पुष्पा देवी ने दाखिल किया पहला नामांकन
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 28 से पहला नामांकन दाखिल किया गया है। पुष्पा देवी, पत्नी शांतिलाल सेठिया, ने कांग्रेस की ओर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन बीडीए कार्यालय में उपायुक्त कुनाल राहड़ को सौंपा।
पुष्पा देवी इससे पहले भी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की दावेदारी जताई है।

टिकट पर अंतिम फैसला आलाकमान का
महेंद्र कल्ला की दावेदारी पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि पार्टी में टिकट मांगना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि महेंद्र कल्ला भी पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं, लेकिन टिकट को लेकर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा।
नामांकन प्रक्रिया के साथ ही कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में टिकट के दावेदारों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आने वाले दिनों में कई वार्डों से और नाम सामने आने की संभावना है, जिससे बीकानेर का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button