|

नयाशहर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी करते एक व्यक्ति को दबौचा,नकदी व मोबाइल जब्त

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, सट्टा डायरी और दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को नयाशहर थाना क्षेत्र में ईदगाह बारी के पास एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर रुपये का दांव लगाकर सट्टे की खाईवाली कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय विनय कुमार सोनी पुत्र चरणजीत सिंह सोनी, निवासी हनुमान मंदिर वाली गली, रानी बाजार, बीकानेर के रूप में हुई है।


पुलिस ने मौके से 2070 रुपये नकद, एक सट्टा डायरी और साक्ष्य के तौर पर दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक हंसराज द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में सट्टेबाजी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button