|

देशनोक में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में बीकानेर निवासी महिला की मौत, दो गंभीर घायल

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर पुलिया के पास बुधवार को ट्रक और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बीकानेर के धोबीतलाई क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय परवीन बानो की मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनके पति शौकत और धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button