MGSU के आगे रौंग साइड से आरही कैंपर गाड़ी, ट्रेलर से भिड़ी,डिवाइडर के दूसरी तरफ जा गिरी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर एमजीएसयू (MGSU) से आगे नाल पुलिया से पहले मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड से आ रही कबाड़ से भरी बोलेरो कैंपर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कैंपर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कैंपर में बज्जू के गोडू निवासी तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि भीषण टक्कर के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कैंपर का रॉन्ग साइड से आना सामने आ रही है।
कैंपर में बड़ी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ था। नाल पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ-साथ कैंपर में ले जाए जा रहे कबाड़ की वैधता और उससे संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





































