Breaking:-क्रिकेटर अभिषेक गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप

THE BIKANER NEWS:-कोलकाता। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल की मोगरा पुलिस ने कथित दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 अगस्त की देर रात कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और 11 अगस्त को अदालत में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून 2026 को मोगरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक पोरेल ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि कथित निजी तस्वीरों या वीडियो का आगे प्रसार न हो।
वहीं, अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं और कानूनी प्रक्रिया में अपना पक्ष रखेंगे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगा।





































